HomeHindi Newsइंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान,...

इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, 2 साल बाद हुई इस दिग्गज की वापसी

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की T20 सीरीज का आगाज होना है और इस T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। 2 साल बाद दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भारत की T20 टीम में वापसी हो गई है तो वहीं ऋषभ पंत को इस T20 टीम में जगह नहीं मिली है।

शुभमन गिल को भी नहीं मिली T20 टीम में जगह

भारत की T20 टीम की बात की जाए तो शुभमन गिल को भी T20 टीम में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में जगह मिल गई है। इसके अलावा ध्रुव जुरेल भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या भी टीम में खेलते हुए दिखाई देंगे। मोहम्मद शमी जो भारत के लिए 2022 t20 विश्व कप में आखिरी बार खेलते हुए दिखाई दिए थे उनकी 2 साल के बाद वापसी हो गई है। अक्षर पटेल को T20 टीम का उप कप्तान बनाया गया है।

भारत की T20 सीरीज के लिए टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी , वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments