HomeHindi Newsइंग्लैंड के खिलाफ T20 और वनडे सीरीज में दिखाई नहीं देगा रफ्तार...

इंग्लैंड के खिलाफ T20 और वनडे सीरीज में दिखाई नहीं देगा रफ्तार के सौदागर का जलवा

भारतीय टीम के युवा स्टार तेज गेंदबाज और रफ्तार के सौदागर कहे जाने वाले मयंक यादव की चोट को लेकर सामने एक बड़ा अपडेट आया है मयंक यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज में डेब्यू किया था और सीरीज में शानदार प्रदर्शन भी किया था लेकिन उसके बाद से ही मयंक यादव चोट का शिकार हो गए हैं और टीम से बाहर चल रहे हैं अब उनकी चोट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है

इस वक्त चोट से जूझ रहे हैं मयंक यादव

दरअसल TOI की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने ये जानकारी देते हुए मयंक यादव की फिटनेस पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, ‘मयंक यादव पीठ की चोट से पीड़ित हैं और उनके इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए फिट होने की कोई संभावनाएं नहीं हैं। मयंक को 23 जनवरी को सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के दूसरे चरण के पहले रणजी मैच के लिए भी संभावित खिलाड़ियों में भी नामित नहीं किया गया है।

आपको बता दें मयंक यादव को लेकर यह भी कहा जा रहा था कि उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी खिलाया जा सकता है लेकिन मयंक यादव पहले ही चोटिल हो गए और इंजरी उनके लिए एक बहुत बड़ा कंसर्न बनती जा रही है। क्योंकि मयंक यादव गेंदबाज तो बहुत शानदार है लेकिन चोट उनका पीछा नहीं छोड़ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments