HomeHindi News2 साल बाद टीम में हुई मोहम्मद शमी की वापसी, घरेलू क्रिकेट...

2 साल बाद टीम में हुई मोहम्मद शमी की वापसी, घरेलू क्रिकेट में मचा रहे थे धमाल

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जानी है। पहला T20 मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाना है और भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है। बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें मोहम्मद शमी की लंबे समय बाद टीम में वापसी हो गई है।

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की 2 साल बाद भारत की T20 टीम में वापसी हुई है। हालांकि मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम के लिए जो आखिरी मुकाबला खेला था वह साल 2023 के वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला था। उसके बाद मोहम्मद शमी चोटिल हो गए थे और लगातार रिहैब कर रहे थे। और अब वह फिट हो चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे यही वजह है कि उनकी वापसी करवाई गई है।

आपको बता दें मोहम्मद शमी काफी लंबे समय से फिट हो चुके हैं उनको बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी भेजा जाना था लेकिन अचानक से उनके घुटनों में दोबारा से सूजन आ गई इस वजह से उन्होंने थोड़ा और आराम किया लेकिन अब मोहम्मद शमी T20 टीम में खेलते हुए दिखाई देंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments