Tuesday, July 16, 2024
HomeHindi Newsमुंबई इंडियंस के खिलाफ इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

आईपीएल 2024 जल्द शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हम आपके लिए आईपीएल से जुड़ी हुई सभी खबरें लेकर आ रहे हैं। आज हम मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करने जा रहे हैं। वह कौन से पांच खिलाड़ी हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

शिखर धवन

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम को काफी मजबूत टीम माना जाता है क्योंकि इस टीम ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में मुंबई के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं है। लेकिन शिखर धवन एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। शिखर धवन ने 28 मैच में 901 रन मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाएं हैं।

केएल राहुल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के कप्तान केएल राहुल का नाम सामने आता है। जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 मैच में 867 रन बनाए हैं।

विराट कोहली

मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली का नाम सामने आता है जिन्होंने 32 मैचों मे 852 रन बनाएं हैं।

सुरेश रैना

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेलने वाले पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना को आईपीएल में मिस्टर क्रिकेट के नाम से जाना जाता है सुरेश रैना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 34 मैचों में 824 रन बनाए हैं।

एबी डिविलियर्स

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के लिए खेलने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और 360 के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 25 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 825 रन बनाए हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments