More
    HomeHindi NewsEntertainmentशाहिद कपूर की देवा क्या मचाएगी धमाल.. फिल्म स्काई फोर्स के ऐसे...

    शाहिद कपूर की देवा क्या मचाएगी धमाल.. फिल्म स्काई फोर्स के ऐसे हैं हाल

    साल 2025 में एक बड़ी फिल्म रिलीज हुई है, जिससे बॉलीवुड को काफी उम्मीदें थीं। शाहिद कपूर की फिल्म देवा 31 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही यह फिल्म 2025 की बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इसमें शाहिद ने सनकी पुलिस वाले का रोल निभाया है, जिसकी काफी तारीफ हो रही है। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने 1.67 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग की थी। ऐसे में अक्षय कुमार और वीर पहाडिय़ा की स्काई फोर्स की कमाई अब गिरने लगी है। देवा की दमदार ओपनिंग से स्काई फोर्स पर संकट बढ़ गया है।

    एक साल बाद की बड़े पर्दे पर वापसी

    शाहिद कपूर ने करीब एक साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया.. हिट साबित हुई थी। वह एक रोमांटिक फिल्म थी लेकिन इस बार शाहिद अलग अवतार में हैं। देवा में उनके साथ पूजा हेगड़े हैं। फिल्म देवा ने पहले दिन पूरे देश में 5 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपए है। देवा फिल्म पूरी तरह माउथ पब्लिसिटी पर डिपेंड कर रही है।

    मुंबई पुलिस का रीमेक है देव

    फिल्म देवा 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस का रीमेक है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर के साथ पावेल गुलाटी सहित और प्रवेश राणा भी हैं। फिल्म की कहानी एक सिरफिरे पुलिस अधिकारी की है, जो एक केस को सॉल्व कर लेता है लेकिन इससे पहले कि वह इसका खुलासा करता, उसकी याददाश्त एक दुर्घटना में चली जाती है। इससे आगे की कहानी देखने के लिए आपको सिनेमाघर का रुख करना पड़ेगा। अगर आप शाहिद कपूर के फैन्स हैं तो आपको उनके नए अवतार की यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

    स्काई फोर्स ने की इतनी कमाई

    स्काई फोर्स ने पहले दिन 12.25 करोड रुपए का कारोबार किया था, लेकिन अब इसकी कमाई धीरे-धीरे कम हो रही है। स्काई फोर्स की बात करें तो इस फिल्म ने 8 दिन में 115 करोड रुपए की कुल कमाई कर ली है। इसका बजट 160 करोड़ रुपए है, जिसे पार करना बड़ी चुनौती होगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments