HomeHindi NewsBusinessशेयर बाजार को पसंद नहीं आया बजट.. निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट

शेयर बाजार को पसंद नहीं आया बजट.. निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना आठवां बजट पेश कर दिया है। उन्होंने सबसे बड़ा ऐलान यह किया कि 12 लाख तक की इनकम पर टैक्स देनदारी शून्य कर दी है। लेकिन इसके बाद भी शेयर बाजार को टैक्स समेत कई घोषणाएं पसंद नहीं आईं। यही वजह है कि मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार में बजट पेश होते ही गिरावट दर्ज की गई।

उम्मीद है कि मार्केट में यह गिरावट अस्थाई होगी

निफ्टी जहां 51 अंक गिरकर 23450 पर आ गया तो सेंसेक्स भी 100 अंक से ज्यादा गिरकर 77400 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि मार्केट में यह गिरावट अस्थाई होगी। फिलहाल शेयर बाजार में दबाव देखा जा रहा है, जिस कारण पीएसयू शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

अदानी ग्रुप के शेयर में मिला-जुला असर दिखाई दे रहा

शेयर बाजार में गिरावट के बीच अदानी ग्रुप के शेयर में मिला-जुला असर दिखाई दे रहा है। अदानी ग्रुप के शहरों में अदानी पावर और अदानी ग्रीन को छोडक़र सभी शेयर गिरावट पर है। बीएसई सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में 13 शेयर चढ़े हैं जबकि बाकी के 17 शेयर गिरावट पर हैं। सबसे ज्यादा तेजी जोमैटो के शेयर में 7 प्रतिशत की आई हैं, वही एलएनटी के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। आईटी को छोडक़र सभी इंडेक्स में तेजी देखी जा रही है। सबसे ज्यादा उछाल रियल्टी सेक्टर में है जो करीब एक फीसदी चढ़ा है। एफएमसीजी बैंकिंग और अन्य सेक्टर में भी तेजी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments