More
    HomeHindi NewsBusinessक्या 1 लाख तक पहुंचेगा सोना.. जानें क्यों लगी है कीमतों में...

    क्या 1 लाख तक पहुंचेगा सोना.. जानें क्यों लगी है कीमतों में आग

    भारत समेत दुनियाभर में सोने की कीमतों में उछाल है। दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 6,250 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल गई थी। इस तेजी के साथ सोना बढक़र 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सोने में अभी और तेजी आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि सोने की कीमत एक हफ्ते में प्रति 10 ग्राम एक लाख रुपये पर पहुंच सकती है। सोना 2025 में अब तक 20 बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका है। अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर की वजह से लोग सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत काफी बढ़ गई है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। वहीं भू-राजनीतिक अनिश्चितता, अमेरिकी टैरिफ, केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीदारी और ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें इस तेजी को बढ़ावा दे रही हैं।

    दुनिया में महंगा हुआ सोना

    वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी आई है और स्पॉट सोने की कीमतें पहली बार 3,200 डॉलर प्रति औंस को पार कर गई हैं। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स तो 3,237.50 डॉलर प्रति औंस पर हैं। सोने में आ रही तेजी से माना जा रहा है कि यह एक हफ्ते में प्रति 10 ग्राम एक लाख रुपये पर पहुंच सकता है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व साल 2025 में दो बार ब्याज दरें कम कर सकता है। इससे सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

    लंबा समय भी लग सकता है

    कुछ जानकारों का मानना है कि सोने को एक लाख रुपये तक पहुंचने के लिए लंबा समय और सफर तय करना पड़ेगा। बिना किसी नए ट्रिगर के अगले हफ्ते सोने का एक लाख के आंकड़े को छूना मुश्किल है। इस साल सोने की कीमत में गिरावट भी आ सकती है। सोना अगले छह से दस महीनों में गिर सकता है। ऐसे में सोना कब 1 लाख तक पहुंच पाएगा, कहना मुश्किल है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments