भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच आज t20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज गयाना के मैदान पर खेला जाना है। भारतीय टीम की बात की जाए तो अब तक भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। न्यूयॉर्क में कुलदीप यादव नहीं खेल रहे थे तो वेस्टइंडीज के लेग में कुलदीप यादव लगातार प्लेइंग 11 में खेल रहे हैं।
लेकिन आज जिस तरीके की पिच कही जा रही है वहां पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। ऐसी लगातार जानकारी मिल रही है। तो सवाल यही है कि क्या आज युजवेंद्र चहल भी प्लेइंग 11 में खेलते हुए दिखाई देंगे? तो हम आपको इस आर्टिकल में जानकारी देने जा रहे हैं।
चहल को मिल सकती है प्लेइंग इलेवन में जगह
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जब वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने वाले थे तब उन्होंने चार स्पिनर अपनी टीम में रखे थे उसमें युजवेंद्र चहल का भी नाम शामिल है। उन्होंने कहा था कि जहां परिस्थितियों होगी वहां हम चार स्पिनर भी खिला सकते हैं। हो सकता है आज रोहित शर्मा चहल को भी प्लेइंग 11 में शामिल करलें।