HomeHindi NewsChhattisgarh Newsमहतारी वंदन योजना से बहनों को मिला आर्थिक संबल.. मुख्यमंत्री के जनदर्शन...

महतारी वंदन योजना से बहनों को मिला आर्थिक संबल.. मुख्यमंत्री के जनदर्शन में जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साप्ताहिक जनदर्शन गुरुवार से प्रारंभ हो गया है। पहले ही दिन प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आम नागरिकों एवं विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत करा रहे हैं। जनदर्शन में मुख्यमंत्री सहज रूप से सभी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन ले रहे हैं।

छोटी-बड़ी समस्या दूर हो रही

महतारी वंदन योजना लागू करने के लिए माताओं एवं बहनों के समूह ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रूपए मिलने से उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या दूर हो रही है। इस राशि से बहने अपने बच्चों की आवश्यक जरूरतों को भी पूरी कर रही है। महतारी वंदन योजना से माताओं एवं बहनों को आर्थिक रूप से संबल मिला है। इस योजना के विधानसभा चुनाव के बाद माताओं-बहनों को एक-एक हजार रुपए की राशि सीधे उनके खाते में जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments