पहले कनाडा और अब अमेरिका में छिपकर बैठक खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू कोरी धमकियां देते रहता है। किसी कायर की तरह दहाडऩे वाले पन्नू ने अब प्रयागराज महाकुंभ 2025 को लेकर बड़ी धमकी दी है। उसका कहना है कि वह 2025 के महाकुंभ को वह हिंदुत्व का आखिरी महाकुंभ बना देगा। दरअसल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दिन पहले 3 खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर हुआ है। इसके बाद अब खलिस्तानी आतंकी पन्नू ने योगी सरकार को गीदड़भभकी दी है। पन्नू ने प्रयागराज में आगामी महाकुंभ मेले में इसका बदला लेने का ऐलान किया है।
योगी और मान को कोसा
प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करते हुए यह हिमाकत की है। उसने उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ और पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है। उसने कहा कि यह महाकुंभ 2025 इस हिंदुत्व आतंकवादियों का आखिरी महाकुंभ कर देंगे।
महाकुंभ की 3 तारीख में आतंक फैलाने की धमकी
पन्नू ने वीडियो जारी कर 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के दिन पहला शाही स्नान, 29 जनवरी, 2025 को मौनी अमावस्या (दूसरा शाही स्नान) और 3 फरवरी, 2025 को बसंत पंचमी (तीसरा शाही स्नान) पर आतंक फैलाने की धमकी दी है।
अमेरिका में छिपकर बैठा है आतंकी पन्नू
भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एनआईए छह मामलों की जांच कर रही है। पन्नू पर आरोप है कि वह खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में शामिल है और भारत सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे है। पन्नू पहली बार 2015 में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर में आया था, जब उसने सिख प्रवासियों के बीच रेफरेंडम 2020 का मुद्दा उठाया था।