HomeSportsBGT Seriesक्या मेलबर्न टेस्ट के लिए फिट हैं ट्रेविस हेड? कोच ने दिया...

क्या मेलबर्न टेस्ट के लिए फिट हैं ट्रेविस हेड? कोच ने दिया जवाब

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाना है। इस टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल ट्रेविस हेड जो कि ब्रिस्बेन टेस्ट मैच के दौरान चोटिल बताए जा रहे थे और उनकी फिटनेस को लेकर सवाल थाज और अब उसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी बड़ा बयान दिया है।

ट्रेविस हेड को खेलने के लिए पास करना होगा फिटनेस टेस्ट

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने ट्रेविस हेड की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ” ट्रेविस हेड चोटिल थे, ऐसे में उन्हें अगर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले टेस्ट मैच में खेलना है तो फिटनेस टेस्ट मैच को पास करना होगा। अब देखना यह है कि ट्रेविस हेड कब अपना फिटनेस टेस्ट पास करते हैं? क्योंकि ऑस्ट्रेलिया टीम के सभी बल्लेबाजों ने अभ्यास किया है लेकिन ट्रेविस हेड अभ्यास करते दिखाई नहीं दिए।

आपको बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ट्रेविस हेड अब तक दो शतक और एक अर्धशतक भारत के खिलाफ जड़ चुके हैं और शानदार फार्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम की अगर पूरी बल्लेबाजी को उठाकर देखें तो सिर्फ हेड इकलौते बल्लेबाज हैं जिनके दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम चल रही है अगर वह बाहर हो जाएंगे तो फिर ऑस्ट्रेलिया और कमजोर हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments