Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsBihar Newsछठवें चरण के लिए हो रहा मतदान.. दिग्गजों ने भी किया आह्वान

छठवें चरण के लिए हो रहा मतदान.. दिग्गजों ने भी किया आह्वान

लोकसभा चुनाव के छठवें चरण की वोटिंग आज हो रही है। 8 राज्यों की 58 सीटों पर हो रहे मतदान में मेनका गांधी, महबूबा मुफ्ती, मनोज तिवारी धर्मेंद्र प्रधान सहित दिल्ली हरियाणा के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। दिल्ली की 7, हरियाणा की 10, बिहार की 8, झारखंड की 4, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14, जम्मू कश्मीर की एक और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर यह चुनाव हो रहे हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल नेपत्नी के साथ वोट डाला। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मतदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम और करनाल से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी आहुति डाली।

यह बोले नेता

-झारखंड के रांची में मतदान करने के बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे पावन अवसर है। लोग अपने मतों से शासन में कौन रहेगा, उसका भविष्य तय करते हैं। हमें मतदान करना चाहिए और मतदान के द्वारा अपने प्रतिनिधि का चयन करें।
-विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि हमने अभी वोट किया है। हम चाहते हैं कि भारी संख्या में आज मतदान हो क्योंकि यह देश के लिए एक बहुत बड़े निर्णय का समय है।
-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है। हम सभी को इसकी मजबूती के लिए इसमें हिस्सा लेना चाहिए। मैं सभी प्रदेश वासियों से अपील करता हूं कि मतदान करें। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में भारत ने विकास की एक नई दिशा तय की है। आज पूरे विश्व में भारत ऊंचाई पर पहुंचा है।
-हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें। यह लोकतंत्र का महापर्व बहुत महत्वपूर्ण है
-दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने कहा कि एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कई महीनों से तैयारी चल रही थी। आज उसके एक महत्वपूर्ण परिणाम का दिन है। मैं सभी से अपील करता हूं कि अपने मताधिकार को प्रयोग जरूर करें।
-पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि हर किसी को मतदान करना चाहिए क्योंकि यह हमारी शक्ति है। लोकतंत्र को और भी अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण है।
-दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि मैंने अपने देश की विकास यात्रा में सहभागिता के लिए और विकसित राष्ट्र के स्वपन्न के संकल्प को पूरा करने के लिए मतदान कर दिया है। मेरी सभी से अपील है कि मतदान जरूर करें। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।
-नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा िलोकतांत्रिक हक का आज उपयोग करें और विकसित भारत के लिए वोट करें, सशक्त राष्ट्र के लिए वोट करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments