HomeHindi Newsविराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, शाकिब अल हसन को दिया खास...

विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, शाकिब अल हसन को दिया खास तोहफा

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच कानपुर के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश की टीम को 7 विकेट से हराते हुए 2-0 से टेस्ट श्रृंखला को अपने नाम कर लिया। भारत की टीम के सामने पांचवें दिन 95 रनों का लक्ष्य बांग्लादेश की टीम में रखा था। जवाब में भारत में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में 51 और विराट कोहली ने नाबार्ड 29 रनों की पारी खेली थी।

लेकिन मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया। क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन को अपना बैट गिफ्ट में दे दिया। क्योंकि शाकिब अल हसन भारत में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे थे इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच खेल कर शाकिब अल हसन अपना रिटायरमेंट ले लेंगे।

यही वजह रही कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कोहली मैच के बाद शाकिब अल हसन के पास गए उनको अपना बल्ला दिया और गले लगा कर काफी देर बातचीत भी की। शाकिब अल हसन और विराट कोहली के बीच क्रिकेट के मैदान पर अच्छी खासी दोस्ती भी रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments