HomeHindi NewsEntertainmentप्रेमानंद महाराज की शरण में विराट-अनुष्का.. ऐतिहासिक वापसी की है तमन्ना

प्रेमानंद महाराज की शरण में विराट-अनुष्का.. ऐतिहासिक वापसी की है तमन्ना

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। दोनों ने सिर झुकाकर महाराजश्री के दर्शन किए उन्हें नमन किया। अनुष्का शर्मा ने दर्शन के बाद कहा कि भक्ति से बढक़र कुछ नहीं है। विराट पिछली बार अपने पतन के समय आए थे और आशीर्वाद के बाद ऐतिहासिक वापसी की थी।

दोनों सीरीज में फ्लॉप साबित हुए विराट

दरअसल घरेलू और ऑस्ट्रेलिया के दौरे में विराट का बल्ला खामोश ही रहा है। ऐसे में उनके आलोचक एक बार फिर मुखर हो गए हैं। ज्यादातर आलोचकों का कहना है कि विराट को अब संन्यास ले लेना चाहिए। हालांकि विराट इससे इत्तेफाक नहीं रखते और अभी देश के लिए और खेलना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उम्मीद जताई कि पिछले बार की उनकी वापसी जरूर होगा और उनका बल्ला जमकर गरजेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments