More
    HomeHindi Newsन्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों ने एक साथ ठुकराया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, ये है...

    न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों ने एक साथ ठुकराया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, ये है वजह

    न्यूजीलैंड की टीम के दो स्टार खिलाड़ी डेविन कॉन्वे और फिन एलेन इन दोनों को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी डेविन कॉन्वे और फिन एलेन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने देश को छोड़ लीग्स को चुना है और इसी वजह से उन्होंने पूर्ण रूप वाले केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया है और आकस्मिक कॉन्ट्रैक्ट को चुना है।

    लगातार न्यूजीलैंड के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा रहे हैं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

    वहीं न्यूजीलैंड की टीम के स्टार व्हाइट-बॉल बल्लेबाज़ फिन एलन ने न्यूज़ीलैंड द्वारा उन्हें दिए गए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को अस्वीकार कर दिया है। कॉनवे ने साउथ अफ़्रीका की प्रीमियर टी-20 प्रतियोगिता SA20 के तीसरे संस्करण में खेलने के लिए आकस्मिक कॉन्ट्रैक्ट का विकल्प चुना है। इससे पहले केन विलियमसन, ट्रेंड बोल्ट, जेम्स नीशम जैसे खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा चुके हैं।

    अब लगातार न्यूजीलैंड क्रिकेट में ऐसा क्यों हो रहा है यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि लीग खेलने पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं यही वजह है कि लगातार इस तरीके से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को ठुकराया जा रहा है

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments