More
    HomeHindi NewsCrimeपकड़े गए एल्विश यादव के दो साथी.. ऐसे करते थे स्नेक पाइजन...

    पकड़े गए एल्विश यादव के दो साथी.. ऐसे करते थे स्नेक पाइजन बनाने में सहयोग

    यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 विजेता एल्विश यादव से जुड़े मामले में नोएडा पुलिस ने ईश्वर और विनय नाम के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग एल्विश को सहयोग किया करते थे। हाल ही में पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इन दो लोगों को पकड़ा गया है।
    बैंक्वेट हॉल में बनाता था सांप का जहर
    अतिरिक्त डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जिस मामले में कुछ दिनों पहले एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था, उसी मामले में आज सुबह 2 अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनका नाम ईश्वर यादव और विनय है। ईश्वर राहुल नाम के सपेरा से लगातार बात करता रहता था और उसका अपना बैंक्वेट हॉल है, जहां पर वह सांप बुलाता था और सांप का जहर बनाता था। विनय ईश्वर यादव का खास दोस्त है। ईश्वर और विनय विष का आदान प्रदान करने में मदद करते थे। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments