HomeHindi NewsRCB के खिलाफ पहले मुकाबले में कुछ इस तरह की हो सकती...

RCB के खिलाफ पहले मुकाबले में कुछ इस तरह की हो सकती है CSK की संभावित प्लेइंग 11

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला जाना है। इस पहले मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार नजर आ रही है। लेकिन इस आर्टिकल में हम चेन्नई सुपर किंग्स की रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के खिलाफ क्या संभावित प्लेइंग इलेवन हो सकती है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

सलामी बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की सलामी जोड़ी की बात करें तो डेविन कॉन्वे आईपीएल के आधे मुकाबलों से लगभग बाहर हो चुके हैं। ऐसे में रचिन रविंद्र और ऋतुराज गायकवाड पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। हालांकि विकल्प के तौर पर कई और खिलाड़ी है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ऐसे कप्तान है कि वह इन दोनों खिलाड़ियों के साथ ही सलामी बल्लेबाजी में जाएंगे।

मिडिल ऑर्डर

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑर्डर की बात करें तो मिडिल ऑर्डर में अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरेल मिचेल, मोईन अली रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी यह वह खिलाड़ी है जो मिडिल ऑर्डर में भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।

गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी की बात की जाए तो गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स के पास काफी सारे विकल्प हैं। लेकिन दीपक चाहर शार्दुल ठाकुर और मुस्तफिजुर रहमान यह खिलाड़ी है जो प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

कुछ इस तरह की हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़, रचिन रविंद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डैरिल मिचेल, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments