अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अचानक पाकिस्तान के प्रति नजरिया बदल गया है। यही वजह है कि ट्रंप पाकिस्तान को महान और शक्तिशाली देश मानने लगे हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर उन्होंने बीच का रास्ता चुनाव। विश्व बैंक से भी पाकिस्तान को सहायता दिलवा दी। दरअसल इसका कारण कुछ और माना जा रहा है। पाकिस्तान के खनिज क्षेत्र में अमेरिका की दिलचस्पी बढ़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर पाकिस्तान के खनिज संसाधनों पर है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका और पाकिस्तान के बीच खनिज संसाधनों को लेकर एक बड़ी डील हो सकती है।
पाकिस्तान के पास है ये खजाना
पाकिस्तान में तांबा, सोना, और लिथियम जैसे कई महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं। इन खनिजों की वैश्विक बाजार में काफी मांग है, और अमेरिका इन संसाधनों का उपयोग अपनी तकनीकी और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए करना चाहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह डील पाकिस्तान के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इससे पाकिस्तान के भू-राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ेगा। कुछ लोगों को यह भी चिंता है कि इससे पाकिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो सकता है।
चीन नहीं चाहेगा दखलअंदाजी
फिलहाल इस डील के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले समय में इस पर और अधिक स्पष्टता आने की उम्मीद है। हालांकि चीन नहीं चाहेगा कि पाकिस्तान में अमेरिका की मौजूदगी बढ़े। इसकी वजह यह है कि चीन ने पाकिस्तान पर काफी निवेश किया है। ऐसे में वह नहीं चाहेगा कि अमेरिका यहां आए और इन संसाधना को लूटे। ऐसे में चीन पाकिस्तान पर डील न करने के लिए दबाव डालेगा।