HomeHindi Newsप्लेऑफ की रेस से बाहर हुई लखनऊ, इस एक ओवर ने सब...

प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई लखनऊ, इस एक ओवर ने सब बर्बाद कर दिया

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 65 और एडेन मार्करम ने 61 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी (20 गेंदों में 59 रन) और हेनरिक क्लासेन (47 रन) व कामिंडु मेंडिस (32 रन) के उपयोगी योगदान की बदौलत 18.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अभिषेक ने लगाए 4 छक्के

एक ओवर में लखनऊ के लिए सब बर्बाद हो गया। स्पिनर रवि बिश्नोई के ओवर में अभिषेक शर्मा ने लगातार चार छक्के जडक़र मैच का रुख पूरी तरह से हैदराबाद की ओर मोड़ दिया था। उस एक ओवर में 26 रन बने और लखनऊ की पकड़ ढीली पड़ गई। यह ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस हार के साथ ही लखनऊ अंक तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गई और प्लेऑफ की दौड़ से आधिकारिक रूप से बाहर हो गई। अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच प्लेऑफ के चौथे स्थान के लिए मुकाबला होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments