More
    HomeHindi Newsआज का इतिहास: आधुनिक मीरा का हुआ था जन्म.. चिपको आंदोलन की...

    आज का इतिहास: आधुनिक मीरा का हुआ था जन्म.. चिपको आंदोलन की हुई थी शुरुआत

    देश-दुनिया में 26 मार्च के दिन कई घटनाएं घटित हुईं, जिनके कारण इसका व्यापक असर हुआ। कुछ ऐसा ही साहित्य के क्षेत्र में हुआ, जब महान कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च, 1907 को हुआ। हिंदी साहित्य में निराला, प्रसाद, पंत के साथ-साथ महादेवी वर्मा को छायावाद युग का महान स्तंभ माना जाता है। महादेवी गद्य विधा की महत्वपूर्ण हस्ताक्षर थीं और उनके योगदान के लिए उन्हें साहित्य अकादमी फेलोशिप, ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। उनकी कविताओं में अन्य भावों के अलावा विषाद की अभिव्यक्ति मुख्य रूप से होने के होती थी। इसी कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इस दिन 1971 में बांग्लादेश ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया और दक्षिण एशियाई देशों में एक नए मुल्क की गणना में इजाफा हो गया। आज ही के दिन चिपको आंदोलन शुरू हुआ था।

    उत्तराखंड से हुई थी चिपको आंदोलन की शुरुआत

    चिपको आंदोलन की शुरुआत 1973 में उत्तराखंड के चमोली जिले में हुई थी। यह आंदोलन भारत के इतिहास में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण घटना थी। आंदोलन में लोगों ने पेड़ों को कटने से बचाने के लिए उन्हें गले लगा लिया था। यह आंदोलन उत्तराखंड के चमोली जिले में शुरू हुआ था। इस आंदोलन में ग्रामीण महिलाओं ने पेड़ों को कटने से बचाने के लिए उन्हें गले लगा लिया था। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य पेड़ों को कटने से बचाना और पर्यावरण की रक्षा करना था। यह आंदोलन वन संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन माना गया। चंडी प्रसाद भट्ट और सुंदरलाल बहुगुणा इस आंदोलन के प्रमुख नेता थे। गौरा देवी ने भी इस आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस आंदोलन ने सरकार को वन संरक्षण के लिए नीतियां बनाने के लिए प्रेरित किया। यह आंदोलन दुनियाभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक प्रेरणा बन गया। चिपको आंदोलन ने दिखाया कि आम लोग भी पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    ये हैं अन्य प्रमुख घटनाएं

    • 1907 में कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म।
    • 1953 में डॉ. जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की खोज की घोषणा की।
    • 1971 में शेख मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश घोषित किया।
    • 1973 में गूगल के सह-संस्थापक और कंप्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज का जन्म।
    • 1973 में लंदन स्टॉक एक्सचेंज में महिलाओं की भर्ती की शुरुआत।
    • 1975 में जैविक हथियार संधि अस्तित्व में आई।
    • 1979 में अमेरिका में मिस्र-इजराइल समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments