More
    HomeHindi NewsDelhi NewsToday's history : महात्मा फुले का हुआ था जन्म.. रेडियो पर सुनी...

    Today’s history : महात्मा फुले का हुआ था जन्म.. रेडियो पर सुनी गई थी पहली कमेंट्री

    महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले 19वीं सदी के एक महान समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। महात्मा फुले एवं ज्योतिबा फुले के नाम से प्रसिद्ध गोविंदराव का जन्म 11 अप्रैल 1827 में महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह पर रोक लगवाने के प्रयासों में लगा दिया। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी वर्ष 1964 में 11 अप्रैल को ही दो हिस्सों में बंट गई थी । एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) रखा गया।

    रेडियो इतिहास और प्रसारण के लिए महत्वपूर्ण क्षण

    1921 में रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया। 11 अप्रैल, 1921 को पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया में KDKA रेडियो स्टेशन ने एक मुक्केबाजी मैच का सीधा प्रसारण किया था। यह मुकाबला जॉनी रे और जॉनी डंडी के बीच था और इसका कमेंट्री पिट्सबर्ग डेली पोस्ट के खेल संपादक फ्लोरेंट गिब्सन ने की थी। यह घटना रेडियो इतिहास और खेल प्रसारण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण था। इसने भविष्य में रेडियो पर खेल आयोजनों के सीधे प्रसारण की नींव रखी।
    ये हैं अन्य घटनाएं
    1827 में समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले और 1869 में कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ।
    1930 में ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला नाम दिया गया।
    1951 में थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हटंगडी का जन्म।
    1970 में अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।
    1976 में स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एप्पल-1 कंप्यूटर जारी।
    1983 में बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।
    1999 में अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने उड़ान भरी।
    2020 में भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1000 से अधिक मामले सामने आए। कुल मरीजों की तादाद आठ हजार के पार।
    2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के खिलाफ टीका उत्सव की शुरुआत की।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments