More
    HomeHindi Newsउद्योगपतियों पर इसलिए हमला करती है कांग्रेस.. झारखंड में मोदी ने बताया...

    उद्योगपतियों पर इसलिए हमला करती है कांग्रेस.. झारखंड में मोदी ने बताया कारण

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में रैली की। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि देश की प्रगति के लिए उद्योग जरूरी हैं। जमशेदपुर का नाम ही जमशेद टाटा के नाम पर है लेकिन कांग्रेस पार्टी उद्योग करने वालों को देश का दुश्मन मानती है। उसके नेता खुलेआम कहते हैं कि जो कारोबारी हमें पैसा नहीं देते, उन पर हम हमला करते हैं। यानी कांग्रेस और जेएमएम जैसे दलों को देश के उद्योगों से मतलब नहीं है। उन्हें अपने भ्रष्टाचार और वसूली से मतलब है।

    शहजादे के कारण कौन करेगा निवेश

    मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस और उनके साथियों को जहां-जहां उनकी सरकारें हैं, उनके मुख्यमंत्रियों को चुनौती देता हूं। उनके शहजादे आए दिन उद्योगों, उद्योगपति, निवेश का विरोध करते हैं। ऐसे में कौन उद्योगपति उन राज्यों में निवेश करेगा। इन राज्यों के नौजवानों का क्या होगा? कांग्रेस, इंडी गठबंधन के जितने मुख्यमंत्री हैं, वह स्पष्ट करें कि शहजादे की यह जो भाषा है, उद्योग के खिलाफ क्या वे इससे सहमत हैं?

    जोर से बोलो, बार-बार झूठ ही बोलो

    पीएम मोदी ने कहा कि क्या चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा, युवाओं के लिए नए अवसरों, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात होनी चाहिए या नहीं? लेकिन कांग्रेस, इंडी वालों को इन सबसे कोई मतलब नहीं है। इन्हें विकास का क, ख, ग, घ भी मालूम नहीं है। इनका तरीका है झूठ बोलो, जोर से बोलो, बार-बार बोलो बस झूठ ही बोलो। इनके मुद्दे हैं-गरीब की संपत्ति का एक्सरे करना, उसे छीनना, मोदी को गाली देना, क्या इससे ज्यादा ये सोच ही नहीं सकते?

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments