HomeHindi Newsनंबर 2 के स्थान पर आने के लिए पंजाब से भिड़ेगी SRH...

नंबर 2 के स्थान पर आने के लिए पंजाब से भिड़ेगी SRH की टीम

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आज हैदराबाद के मैदान पर दोपहर 3:30 बजे से आईपीएल 2024 का सेकंड लास्ट लीग मुकाबला खेला जाना है। पंजाब किंग्स की टीम की बात की जाए तो पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2024 से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन हैदराबाद की टीम नंबर दो के स्थान के लिए लड़ती हुई दिखाई देगी।

अंकीतालिका में तीसरे स्थान पर है हैदराबाद की टीम

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की बात की जाए तो मौजूदा अंक तालिका में हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर है। अगर आज पंजाब किंग्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मुकाबले में हरा देती है और राजस्थान रॉयल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार जाती है तो फिर नंबर दो स्थान पर हैदराबाद की टीम पहुंच जाएगी।

सनराइजर्स हैदराबाद जिस अंदाज में खेल रही है पंजाब किंग्स की टीम को हराना उनके लिए आसान ही रहेगा। क्योंकि पंजाब किंग्स की टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से इस मुकाबले में कमजोर दिखाई देगी। क्योंकि टीम के ज्यादातर ओवरसीज खिलाड़ी अपने देश वापस लौट चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments