More
    HomeHindi Newsयह संविधान को नष्ट करने वाला भारत है, हम लड़ते रहेंगे :...

    यह संविधान को नष्ट करने वाला भारत है, हम लड़ते रहेंगे : राहुल गांधी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिंसा प्रभावित संभल जाने के रास्ते में गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस इजाजत नहीं दे रही है। विपक्ष के नेता के तौर पर जाना मेरा अधिकार है लेकिन फिर भी वे मुझे रोक रहे हैं। मैं अकेले जाने को तैयार हूं, पुलिस के साथ जाने को तैयार हूं लेकिन वे इस पर भी राजी नहीं हैं। अब वे कह रहे हैं कि अगर हम कुछ दिनों में आते हैं, तो वे हमें जाने देंगे। यह विपक्ष के नेता के अधिकारों के खिलाफ है, उन्हें मुझे जाने देना चाहिए। यह संविधान के खिलाफ है। हम सिर्फ संभल जाना चाहते हैं, लोगों से मिलना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ। राहुल ने कहा कि मुझे मेरे संवैधानिक अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। यह नया भारत है, यह संविधान को नष्ट करने वाला भारत है, हम लड़ते रहेंगे।

    पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है : प्रियंका

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं, उनका संवैधानिक अधिकार है। उन्हें इस तरह से रोका नहीं जा सकता। उनका संवैधानिक अधिकार है और उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए कि वे पीडि़तों से मिलने जाए। उन्होंने ये भी कहा कि वह यूपी पुलिस के साथ अकेले चले जाएंगे लेकिन यह भी करने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments