More
    HomeHindi News2019 से टेस्ट फॉर्मेट में भारत के लिए इन दो खिलाड़ियों ने...

    2019 से टेस्ट फॉर्मेट में भारत के लिए इन दो खिलाड़ियों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

    भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से लंबे अरसे बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने काफी लंबे अरसे से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला था। क्योंकि लगातार व्हाइट बॉल क्रिकेट चल रही थी और T20 विश्व कप में दोनों खिलाड़ी साथ में खेले थे उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भी वनडे सीरीज में दोनों खिलाड़ी दिखाई दिए। लेकिन अब बारी रेड बॉल क्रिकेट की है जहां पर इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

    इस आर्टिकल में हम आपको साल 2019 से भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में किन दो खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं उसके बारे में बताने जा रहे हैं। क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों का फॉर्म काफी नीचे आया है। अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी लगातार फ्लॉप होते रहे हैं तो हम आपको पूरी जानकारी इस आर्टिकल में देंगे कि वह कौन से खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2019 से टेस्ट फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाएं हैं।

    रोहित और विराट ने बनाए हैं टेस्ट फॉर्मेट में 2019 से भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

    साल 2019 से अगर भारतीय टीम के खिलाड़ियों के टेस्ट आंकड़ों की बात की जाए तो रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन भारत के लिए बनाए हैं रोहित शर्मा ने 54 पारियों मे 2552 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा का औसत 50.03 कर रहा है।

    वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली का नाम सामने आता है। जिन्होंने 56 पारियों मे 2099 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट कोहली का औसत 39.90 का रहा है। 2019 के बाद से विराट कोहली के टेस्ट फॉर्म में काफी गिरावट आई है लेकिन उसके बावजूद विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए काफी रन बनाए हैं। अब उम्मीद है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित और विराट दोनों के बल्ले से बड़ी पारियां देखने मिलेंगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments