HomeHindi Newsयोगी बोले-आधुनिक भारत के शिल्पी हैं मोदी.. ग्लोबल लीडर बनकर उभरे

योगी बोले-आधुनिक भारत के शिल्पी हैं मोदी.. ग्लोबल लीडर बनकर उभरे

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया गया। लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने स्वच्छता में भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स हैंडल पर लिखा कि मोदी नवनिर्माण के शिल्पकार हैं। बीते एक दशक में विश्व पटल पर ग्लोबल लीडर बनकर उभरे भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। युद्धग्रस्त राष्ट्र भी समाधानकारी हस्तक्षेप पर जिन पर भरोसा करते हैं, वह मोदी ही हैं। योगी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के मध्य तनावपूर्ण हालात हों या पश्चिम एशिया का संकट, हर वैश्विक तनाव के समाधान के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत केंद्र में है। मोदी है तो मुमकिन है के भाव को आज न केवल देश मानता है, बल्कि महाशक्ति देशों को भी मोदी की गारंटी पर विश्वास है। मोदी ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में ही कई बड़े निर्णय ले लिए हैं, जो उनकी इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

देश को प्रगति के नए मुकाम पर पहुंचाया

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हर भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले रही है। उन्होंने देश को प्रगति के नए मुकाम पर पहुंचाया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज भाजपा पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। हम सब कार्यकर्ता घरों से निकलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का काम कर रहे हैं। इसमें जन-जन की भागीदारी हो रही है। पाठक ने कहा कि मैं प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments