HomeHindi NewsBGT की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सीरीज...

BGT की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सीरीज से लिया आराम

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच इस वक्त तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला वनडे मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा चुका है। जहां पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान की टीम को दो विकेट से हरा दिया है। लेकिन अब तीसरे वनडे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बड़ा फैसला किया है और भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज को ज्यादा वैल्यू दी है।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को दिया आराम

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से पर्थ के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के मुख्य खिलाड़ियों ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे और फिर उसके बाद T20 सीरीज से मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया है। जिसमें कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, हेजलवुड,लाबुशेन जैसे नाम शामिल है।

अब ये खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे और उसके बाद T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी करते नजर आएंगे। यानी यह तो तय है की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान की सीरीज को तवज्जो नहीं दी है। अब एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम का मजाक बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments