More
    HomeHindi NewsMI में होगी धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री, अब मजबूत हो जाएगी मुम्बई...

    MI में होगी धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री, अब मजबूत हो जाएगी मुम्बई की टीम

    आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुंबई इंडियंस की टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और दिल्ली कैपिटल की टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार है।

    एनसीए ने सूर्यकुमार यादव को दी हरी झंडी

    आपको बता दे सूर्यकुमार यादव काफी लंबे समय से चोटिल चल रहे थे। लेकिन अब सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। क्योंकि नेशनल क्रिकेट अकादमी ने सूर्यकुमार यादव को फिट घोषित कर दिया है और सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ भी गए हैं।

    मुंबई की हालत है खस्ता

    मुम्बई इंडियंस की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस इस आईपीएल 2024 में लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है। मुंबई इंडियंस की टीम के लिए इस वक्त कुछ भी सही नहीं जा रहा है। बल्लेबाज भी रन नहीं बना पा रहे हैं और गेंदबाजी भी बेहतर नहीं हो रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments