Tuesday, July 16, 2024
HomeHindi Newsवोटिंग के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर.. वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

वोटिंग के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर.. वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

लोकतंत्र का महापर्व 19 अप्रैल से शुरू होने वाला है। लोकसभा का चुनाव 7 चरणों में होना है और देशभर में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में चुनाव आयोग शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। देशभर में जागरूकता की गतिविधियां चलाई जा रही हैं, तो प्रमुख हस्तियों से भी मतदान की अपील कराई जा रही है। वहीं लोकतंत्र के पहरेदार यानि कि चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी भी अपने कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं। ऐसे कई दुर्गम इलाके हैं, जहां वे जान की बाजी लगाते हुए अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीर चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले के रुमगोंग विधानसभा क्षेत्र में सामने आई है। यहां एक मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदान कर्मी कठिन इलाकों का सामना करते हैं। वे रस्सी के सहारे संकरी और ऊंची पगडंडी से चढक़र मतदान केंद्र तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

यहां खच्चर ही होते हैं सहारा

ऑल इंडिया रेडियो ने अपने एक्स हैंडल पर इन कर्मियों का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी चढ़ाई करते तस्वीर कैद हुई है। देश में ऐसे कई मतदान केंद्र हैं, जहां मतदान कर्मी नदी, नाले, पहाड़ों को पार करते हुए वोटिंग कराते हैं। मप्र के नरसिंहपुर जिले के बड़ागांव में तो खच्चर के सहारे मतदान सामग्री ले जाई जाती है। इसके बावजूद हर बार मतदान कर्मी अपनी ड्यूटी निभाकर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments