More
    HomeHindi Newsतो कई जापान हो जाएंगे बर्बाद.. अमेरिका बना रहा खतरनाक परमाणु बम

    तो कई जापान हो जाएंगे बर्बाद.. अमेरिका बना रहा खतरनाक परमाणु बम

    दुनियाभर को परमाणु बम बनाने से रोकने वाला अमेरिका खुद एक विनाशकारी परमाणु बम बना रहा है। अमेरिका के नेशनल न्यूक्लियर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (NNSA) ने इसकी पुष्टि कर दी है कि इस परमाणु बम की ताकत द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी शहर हिरोशिमा पर गिराए गये परमाणु बम से 24 गुना ज्यादा होगी। अमेरिका का ये नया परमाणु बम कई जापान को स्वाहा कर सकता है। NNSA ने कहा है कि उसका परमाणु बम कार्यक्रम वक्त से काफी आगे चल रहा है। NNSA के प्रवक्ता ने बताया कि “नेशनल न्यूक्लियर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन B61-13 परमाणु बम की पहली प्रोडक्शन यूनिट को इस वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। B61 परमाणु गुरुत्वाकर्षण बम का एक आधुनिक वैरिएंट है।

    जापान पर परमाणु बम गिराया था

    द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान को सबक सिखाने के लिए हिरोशिमा पर करीब 15 किलोटन का परमाणु बम गिराया था, जिससे पूरा शहर तबाह हो गया था। इसके बाद से पूरी दुनिया ने परमाणु बमों के प्रयोग ने करने पर सहमति जताई थी। वहीं अब अमेरिका B61-13 की क्षमता करीब 360 किलोटन की होगी। अमेरिका ने जापान के नाकासाकी शहर पर 25 किलोटन का परमाणु बम गिराया था। रिपोर्ट के मुताबिक सैंडिया नेशनल लेबोरेटरीज में इस परमाणु बम को विकसित कि कर रहा है। तत्काल चुनौती को ध्यान में रखकर इस बम का निर्माण किया जा रहा है। इसीलिए ये प्रोजेक्ट निर्धारित समय से 7 महीने पहले पूरा होने जा रहा है। लॉस एलामोस नेशनल लेबोरेटरी और NNSA इस परमाणु बम को एकसाथ मिलकर बना रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments