HomeHindi Newsदिग्गजों के रिटायरमेंट से भरा हुआ गुजर रहा है 2024 का साल

दिग्गजों के रिटायरमेंट से भरा हुआ गुजर रहा है 2024 का साल

साल 2024 में भारतीय क्रिकेट में बेहद बड़ी खुशखबरी आई है। भारतीय टीम ने तकरीबन 11 साल के बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है और 17 सालों के बाद t20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है। लेकिन इस खिताब के साथ कई दिग्गजों ने क्रिकेट को अलविदा भी कहा है। उसमें 6 नाम शामिल हैं जिनमें भारत के तीन बड़े दिग्गज और तीन अलग-अलग देश के दिग्गज खिलाड़ी शामिल है।

विराट -रोहित समेत इन खिलाड़ियों ने साल 2024 में लिया है रिटायरमेंट

साल 2024 में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट का ऐलान किया है शुरुआत इसकी t20 विश्व कप से हुई फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने T20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया इसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया और अब आज इंग्लैंड की टीम के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments