HomeHindi Newsविंबलडन का मैच देखने पहुंचे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, तस्वीर...

विंबलडन का मैच देखने पहुंचे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, तस्वीर आई सामने

29 जून को बारबाडोस में भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त लंदन में छुट्टियां मनाने अपने परिवार के साथ गए हुए हैं। लेकिन इस बीच रोहित शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया में सामने आई है जिसमें रोहित शर्मा ने विंबलडन की शान जाकर बढ़ाई है और वहां पर मैच देखते नजर आए हैं।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीर विंबलडन ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से की है। जिसमें रोहित शर्मा शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। विंबलडन ने रोहित शर्मा की तस्वीर शेयर करते हुए जो कैप्शन लिखा है उसमें वेलकम टू विंबलडन रोहित शर्मा लिखा है।

आपको बता दें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। क्योंकि बीसीसीआई रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम देने का मन बना चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments