More
    HomeHindi Newsपूरा देश और सेना पीएम मोदी की चरणों में नतमस्तक.. एमपी के...

    पूरा देश और सेना पीएम मोदी की चरणों में नतमस्तक.. एमपी के डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा का बड़बोलापन

    मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं की विवादित बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया। उनका यह विवाद थमा भी नहीं था कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान सामने आ गया। उन्होंने यह बयान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के संदर्भ में दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद उनके मन में बहुत गुस्सा था, क्योंकि आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर उन्हें मारा था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जो कदम उठाए हैं, वह सराहनीय हैं। इसी दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया। जगदीश देवड़ा ने कहा कि पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है।

    खड़ा होगा एक नया विवाद

    मंत्री विजय शाह ने भाजपा की मुश्किलें तो बढ़ा दी हैं और देवड़ा ने भी सेना को पीएम के सामने नतमस्तक बता दिया। इस बयान पर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सेना एक निष्पक्ष संस्था है और उसे किसी राजनीतिक व्यक्ति के प्रति इस तरह से समर्पित नहीं बताया जाना चाहिए। राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस बयान को सेना का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने इसे सेना का राजनीतिकरण करने का प्रयास बताया है। यह बयान मध्य प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद पैदा कर रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments