Friday, July 5, 2024
HomeHindi Newsडूबते 'इंडिया गठबंधन' को तिनके का सहारा.. डीबी लाइव एक्जिट पोल का...

डूबते ‘इंडिया गठबंधन’ को तिनके का सहारा.. डीबी लाइव एक्जिट पोल का यह अनुमान

देश के प्रमुख एक्जिट पोल जारी हो चुके हैं और सभी ने अनुमान लगाया है कि एनडीए 350 सीटें पार करेगा और इंडिया गठबंधन 150 के आंकड़े को छू सकता है। यानि कि कांग्रेस इस बार भी 100 का आंकड़ा पार नहीं करेगी। हां, यह जरूर है कि संभवत: एनडीए भी 400 पार न जा पाए। एक-दो एक्जिट पोल में जरूर एनडीए 400 के आंकड़े को छूता नजर आ रहा है। यानि यह मान लेना सही होगा कि मोदी की आंधी इस बार भी है। लेकिन डूबते इंडिया गठबंधन को अब एक एक्जिट पोल का सहारा मिल गया है। यूट्यूब चैनल डीबी लाइव (डिजिटल न्यूज चैनल) एक्जिट पोल ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। ऐसे में उसका यह दावा कांग्रेस के दावे से मिलता-जुलता है। हालांकि नतीजे आने में 24 घंटे से भी कम समय रह गया है। कल इसी समय तक रुझान मिल जाएंगे और स्पष्ट हो सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बन रही है।

एक्जिट पोल का यह है अनुमान

डीबी लाइव ने इंडिया गठबंधन को 260 से 290 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। अगर ऐसा हुआ तो एनडीए सरकार नहीं बन पाएगी। एनडीए को 215 से 245 सीटें मिलने का अनुमान है। उप्र में इंडिया गठबंधन को 32 से 34 और एनडीए को 46 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 26 से 28 और बीजेपी को 11 से 13 सीट मिल सकती हैं। एक्जिट पोल का अनुमान है कि बिहार में इंडिया गठबंधन को 24 से 26 सीटें मिलेंगे तो एनडीए को 14-16 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। कर्नाटक में इंडिया 18-20 और एनडी 8 से 10 सीटें हासिल करेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी 295 सीटें जीतने का दावा किया था और यही बात राहुल गांधी ने भी कही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments