अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि छत्तीसगढ़ पुलिस ने इससे इंकार किया है। उसके खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। फोन करने वाले ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। सुरक्षा कर्मी को यह फोन छत्तीसगढ़ के रायपुर से आया था, जो किसी फैजान नाम के शख्स ने किया था। हालांकि उसका कहना है कि मेरा फोन गुम हो गया था। पुलिस इस मामले की तस्दीक कर रही है। आरोपी वकील बताया जा रहा है।
धमकाया गया, कुछ पैसे मांगे गए
रायपुर के सिविल लाइंस सीएसपी अजय कुमार ने बताया कि आज सुबह मुंबई पुलिस पंडरी थाने आई, जहां उन्होंने बताया कि बांद्रा थाने में मामला दर्ज हुआ है। वहां शाहरुख खान को रंगदारी के लिए धमकाया गया, कुछ पैसे मांगे गए। आरोपी की पहचान हो गई है, वह पंडरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
फोन 2 तारीख को खो गया था
उन्होंने कहा कि अभी गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। मुंबई पुलिस ने नोटिस तामील कर दिया है। उसकी पहचान मोहम्मद फैजान खान के रूप में हुई है और वह पेशे से वकील है। अजय कुमार ने बताया कि धमकी फोन कॉल के जरिए दी गई, कॉल बांद्रा थाने में की गई। यह 5 तारीख का मामला है। प्रार्थी ने शिकायत की है कि उसका फोन 2 तारीख को खो गया था। पुलिस ने कहा कि हम इसकी पुष्टि करेंगे। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।