More
    HomeHindi Newsब्रिटेन में बढ़ेगी भारतवंशियों की संख्या.. 650 सीटों में इतने भारतीय मैदान...

    ब्रिटेन में बढ़ेगी भारतवंशियों की संख्या.. 650 सीटों में इतने भारतीय मैदान में

    ब्रिटेन में आज 650 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और शुक्रवार सुबह तक नतीजों का ऐलान हो जाएगा। इस बार चुनाव में पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी और कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। सर्वे में लेबर पार्टी के जीतने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में कीर स्टार्मर यूके के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं। चुनाव में बड़ी संख्या में एशियाई मूल के लोग चुनाव मैदान में हैं। 100 से ज्यादा भारतीय मूल के उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।

    पिछले चुनाव में 63 भारतीयों ने चुनाव लड़ा था

    ऐसे में भारतीय मूल के उम्मीदवार निचले सदन में चुने गए तो भारतवंशियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। पिछले चुनाव में 63 ब्रिटिश भारतीयों ने चुनाव लड़ा था और 15 उम्मीदवार जीतकर हाउस ऑफ कॉमन्स में पहुंचे थे। अब चूंकि 100 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और अच्छी स्थिति में हैं। ऐसे में सदन में भारतवंशियों की संख्या बढऩी तय है।

    दोनों पार्टियों ने लगाया दांव

    लेबर पार्टी से लेकर कंजर्वेटिव पार्टी समेत अन्य पार्टियों ने इस बार कई भारतीय उम्मीदवारों पर बड़ी संख्या में दांव लगाया है। नई पार्टी रिफॉर्म यूके ने 13 ब्रिटिश भारतीयों को चुनाव मैदान में उतारा है। भारतीय नागेंद्र चिंद, शमा टैटलर, प्रफुल्ल नरगुंड, रीतेश नाथ बनर्जी, साराजलहाग नवारी, शिवानी राजा समेत कई उम्मीदवार हैं, जो चुनाव मैदान में दमदारी के साथ लड़ रहे हैं और संभवत: जीत भी जाएं। कंजर्वेटिव पार्टी से रेवा गुड़ी हैं, जो भगवत गीता को अपनी प्रेरणा बता चुकी हैं। वे 20 वर्ष से ब्रिटेन में रह रही हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments