More
    HomeHindi NewsDelhi Newsनजफगढ़ और मोहम्मदपुर का बदलेगा नाम.. दिल्ली के BJP विधायकों ने कर...

    नजफगढ़ और मोहम्मदपुर का बदलेगा नाम.. दिल्ली के BJP विधायकों ने कर दिए इरादे स्पष्ट

    दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सीएजी की रिपोर्ट पर भी चर्चा होने वाली है। शराब घोटाले पर बवाल के बीच बीजेपी के दो विधायकों ने क्षेत्र और गांव के नाम बदलने की चर्चा भी छेड़ दी है। भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने विधानसभा में कहा कि 1857 के विद्रोह में राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़ी और नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली के क्षेत्र में शामिल किया था। हमने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की बहुत कोशिश की थी।

    मोहम्मदपुर का नाम माधवपुरम किया जाए

    भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि आर. के. पुरम विधानसभा में हमारे एक गांव का नाम मोहम्मदपुर है जिसका नाम बहुत समय पहले निगम द्वारा माधवपुरम नाम से बदलने का प्रस्ताव पेश कर दिया था। इस प्रस्ताव को विधानसभा में लंबे समय तक लंबित रखा गया। अब तक आप की सरकार थी जिन्होंने इस मुद्दे को गड्ढे में दबा रखा था। अनिल शर्मा ने कहा कि कल वह मोहम्मद पुर गांव का नाम माधवपुरम रखने का प्रस्ताव अध्यक्ष के सामने रखने वाला हैं।

    जनता के मुद्दों पर चर्चा करने सदन में आए हैं

    दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि अब सरकार बदल चुकी है और हम लोग जनता के मुद्दों पर चर्चा करने के नियम से ही सदन में आए हैं। मुझे आशा है कि आतिशी सदन के नियमों का पालन करेंगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments