Tuesday, July 16, 2024
HomeHindi NewsEntertainmentरामायण वाले रामानंद सागर की परपोती का कारनामा,इस बोल्ड वीडियो को देख...

रामायण वाले रामानंद सागर की परपोती का कारनामा,इस बोल्ड वीडियो को देख भड़क उठे फैंस

इंडियन टीवी की दुनिया में सबसे फेमस शो का जब भी जिक्र होता है, तो रामानंद सागर की रामायण सीरियल का नाम जरूर आता है। रामानंद सागर को टीवी के जरिये देश में अध्यात्म की गंगा बहाने वाला भी कहा जाता है।लेकिन अब रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस बुरी तरह भड़क गए हैं।

साक्षी चोपड़ा का बोल्ड वीडियो वायरल

बता दें साक्षी चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है।कई बार उन्हें तारीफ मिलती है तो कई दफा फैंस उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। लेकिन अब साक्षी चोपड़ा का नया गाना रिलीज हुआ है। जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। अपने नए गाने में साक्षी चोपड़ा अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिखीं, जिसे लेकर यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है।

उर्फी जावेद से की साक्षी की तुलना

रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा की बोल्ड फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। साक्षी चोपड़ा इन दिनों अपने एक गाने को लेकर चर्चा में हैं। साक्षी चोपड़ा का गाने के नाम ‘घोस्ट्स’ है। जिसको लेकर एक्ट्रेस खूब ट्रोल हो रही है। इस वायरल हो रहे ‘घोस्ट्स’ गाने में साक्षी चोपड़ा बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई दीं। साक्षी चोपड़ा को उनके बोल्ड अंदाज को लेकर खूब ट्रोल हो रही है।

लोगो ने किये कमेंट्स

साक्षी चोपड़ा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स उनकी तुलना उर्फी जावेद से करते हुए नजर आए। साक्षी चोपड़ा के इस वीडियो को देखने के बाद लोग भड़क गए। साक्षी चोपड़ा की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा कि ‘शर्म आनी चाहिए। तो इसके अलावा साक्षी चोपड़ा को लोग सही से ड्रेस पहनने की सलाह देते हुए दिखाई दिए। तो कई यूजर्स ने कहा कि डांस करते समय जबरदस्ती फिगर फ्लॉन्ट करना जरूरी नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments