HomeHindi Newsक्या वाकई में बीमार है विराट कोहली की मां, विकास कोहली ने...

क्या वाकई में बीमार है विराट कोहली की मां, विकास कोहली ने बताई सच्चाई

भारतीय टीम के स्टार दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की बातें चल रही है। विराट कोहली ने निजीकारण का हवाला देते हुए पहले दो टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस लिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें चल रही है कि विराट कोहली की मां काफी बीमार है।

सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की अपवाहों पर विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है जिसमें पूरी सच्चाई विराट कोहली के भाई ने बताई है

दरअसल विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि “मैंने देखा है कि हमारी मां के स्वास्थ्य के बारे में ये फर्जी खबर चारों ओर फैल रही है। मैं स्पष्ट कर दूं कि हमारी मां बिल्कुल फिट और ठीक हैं। साथ ही मैं सभी से और मीडिया से भी अनुरोध करूंगा कि उचित जानकारी के बिना ऐसी खबरें न फैलाएं। चिंता करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments