More
    HomeHindi Newsचुनाव में पूरी मीडिया एक तरफ थी.. राहुल गांधी ने सब पर...

    चुनाव में पूरी मीडिया एक तरफ थी.. राहुल गांधी ने सब पर साधा निशाना

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब चुनाव शुरू हुआ तो भाजपा का समर्थन करने वाली मीडिया ने कहा कि उन्हें 400 सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री 400 पार कह रहे थे। एक महीने के बाद वे 300 पार कहने लगे। फिर 200 पार पर आकर अटक गए। इंडिया गठबंधन के खिलाफ पूरा मीडिया था।

    चुनाव आयोग ने अनुकूल रूपरेखा तैयार की

    राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई, ईडी और पूरा प्रशासन हमारे खिलाफ था। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री के अनुकूल चुनाव की रूपरेखा तैयार की। सबने चुनाव परिणाम देखा। तमाम प्रयासों के बाद भी प्रधानमंत्री वाराणसी में हार से बमुश्किल बच पाए। भाजपा अयोध्या तक में हार गई। वे उत्तर प्रदेश में हार गए। वे इसलिए हारे क्योंकि वे भारत के विचार पर हमला कर रहे थे।

    अमेठी से क्यों भाग गए राहुल

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी क्यों केरल भाग गए थे? उन्हें इतना आत्मविश्वास था तो अमेठी से नामांकन क्यों नहीं किया? उन्हे इस बात का डर आज भी है कि वे अगली बार चुनाव जीत भी पाएंगे या नहीं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments