More
    HomeHindi Newsअंग्रेजों की तरह बर्बर थी कांग्रेस सरकार.. चाईबासा से पीएम मोदी ने...

    अंग्रेजों की तरह बर्बर थी कांग्रेस सरकार.. चाईबासा से पीएम मोदी ने दिलाई याद

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में दूसरी जनसभा की। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में मोदी ने कहा कि भारत के इतिहास में कांग्रेस और आरजेडी से बड़ा आदिवासी विरोधी कोई नहीं हुआ। 80 के दशक में जब बिहार और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, तब झारखंड अलग नहीं था, बिहार का हिस्सा था। अपने बुजुर्गों से पूछिए तब क्या हुआ था। उन्हें गुआ गोलीकांड याद होगा। जिस तरह की बर्बरता अंग्रेजों ने की थी, वैसी ही बर्बरता कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों का खून बहाकर की थी।

    कोल्हान ने अंग्रेजी सत्ता को टक्कर दी थी

    पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि कैसे कोल्हान ने अत्याचारी अंग्रेजी सत्ता को टक्कर दी थी। आज फिर कोल्हान ने जेएमएम, आरजेडी, कांग्रेस की अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस ली है। हर कोई कह रहा है कि इस बार कोल्हान नया इतिहास रचने जा रहा है।

    यह माटी आदिवासी शौर्य की है साक्षी

    झारखंड की यह भूमि जनजातीय गौरव, जनजातीय मान-मर्यादा की साक्षी रही है। यह माटी उस आदिवासी शौर्य की साक्षी रही है जिसने भारत की आजादी, भारत की संस्कृति और विरासत की रक्षा की है।

    सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं इस चुनाव अभियान में पहली बार आया हूं और यह मेरी दूसरी रैली है। दोनों रैलियों को देखने के बाद मैं दावे से कहता हूं कि भाजपा, एनडीए इतिहास में मिले किसी भी परिणाम से और अधिक सीटों के साथ यहां सरकार बनाएगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments