More
    HomeHindi Newsमुख्यमंत्री ने अपनी माताजी बिशना देवी के नाम पर लगाया देवदार का...

    मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी बिशना देवी के नाम पर लगाया देवदार का पौधा

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया है। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया। विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी शेखर पंत ने विधानसभा परिसर में 04 हजार फलदार पौधे लगाए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments