More
    HomeHindi NewsIPL में अब तक ऑरेंज कैप नहीं जीत सका है टीम को...

    IPL में अब तक ऑरेंज कैप नहीं जीत सका है टीम को पांच बार चैंपियन बनने वाला कप्तान

    आईपीएल 2024 का आगाज जल्द होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी इस साल हार्दिक पांड्या करते नजर आएंगे। क्योंकि मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है और हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान मुंबई को पांच आईपीएल ट्रॉफी जितायी है लेकिन आज तक उन्होंने कभी ऑरेंज कैप अपने नाम नहीं की है।

    16 सीजन में अब तक ऑरेंज कैप नहीं जीत सके हैं रोहित शर्मा

    मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आईपीएल में प्रदर्शन हमेशा ही बेहद साधारण रहा है। रोहित शर्मा कभी भी बड़े रन नहीं बना पाते हैं। रोहित शर्मा के लिए पिछले दो-तीन सीजन तो बेहद निराशाजनक रहे हैं और रोहित शर्मा लगातार हर सीजन में फ्लॉप रहे हैं। आईपीएल 2023 में भी रोहित शर्मा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। और हैरानी की बात है कि आज तक रोहित शर्मा ने कभी भी ऑरेंज कैप नहीं जीती है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments