HomeHindi Newsक्या अब IPL में नहीं होगा मेगा ऑक्शन,अरुण धूमल ने दिया यह...

क्या अब IPL में नहीं होगा मेगा ऑक्शन,अरुण धूमल ने दिया यह जवाब

आईपीएल 2024 शुरू होने में अब ज्यादा वक्त बाकी नहीं रह गया है। जल्द आईपीएल शुरू होने जा रहा है। लगातार इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थी कि अब आईपीएल में मेगा ऑक्शन नहीं होगा। लेकिन इन सभी बातों को लेकर आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने बड़ा बयान दिया है।

अरुण धूमल ने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा, “हमारे पास निश्चित रूप से मेगा ऑक्शन होगा, जहां आपको तीन-चार खिलाड़ियों को चुनना होगा और फिर आपके पास एक नई टीम होगी। ये इसे और अधिक दिलचस्प बनाता है और ये प्रारूप जारी रहेगा। उम्मीद है कि मेगा ऑक्शन उतना ही बड़ा और अच्छा होगा जितना पहले था। अफगानिस्तान जैसी टीमों को भी फायदा हुआ है क्योंकि उनके कई खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments