More
    HomeHindi NewsDelhi Newsहरियाणा में 11 तो राजस्थान में 7 डिग्री गिरा पारा.. मौसम का...

    हरियाणा में 11 तो राजस्थान में 7 डिग्री गिरा पारा.. मौसम का यू-टर्न, जानें देश का हाल

    मौसम इन दिनों करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और सुबह और रात के वक्त तेज हवाओं के चलते लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ है। पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक पलटी मारी और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अलग-अलग जगहों में तेज हवाएं चल रही हैं।

    उत्तराखंड, उप्र, मप्र भी गिरा पारा

    दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हरियाणा में अधिकतम तापमान मे 11 तो राजस्थान में 7 डिग्री तक की गिरावट आई है।

    पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी ठंड

    मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जब किसी राज्य से पश्चिमी विक्षोभ गुजरता है तो उससे एक दो दिन तक तापमान में कमी आ सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी दो दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण ठंड बढ़ी है। राज्य में अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। अप्रैल माह में गर्मी बढऩे के आसार नजर आ रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments