HomeHindi NewsCrimeएयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलोनी में हत्या.. इंजीनियर को गोली मारी

एयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलोनी में हत्या.. इंजीनियर को गोली मारी

उप्र के प्रयागराज की एयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलोनी, बमरौली में एक खौफनाक घटना हुई है। यहां की सुरक्षित कॉलोनी में एक इंजीनियर की हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां की हाई सिक्योरिटी जोन में एयरफोर्स के एक चीफ़ इंजीनियर एसएन मिश्र की गोली मारकर हत्या की ख़बर उप्र की क़ानून-व्यवस्था के ही ज़ीरो हो जाने का समाचार है। जो अपराधियों के प्रदेश छोडऩे का दावा कर रहे थे, लगता है उनके राज में लॉ एंड ऑर्डर के ही ‘प्रदेश निकाला’ दे दिया गया है। वापसी यूँ ही नहीं हो रही है, उसके पीछे नाकामी है।

दीवार पर चढक़र कंटीले तार काटता हुआ दिखाई दिया

प्रयागराज एसएसपी अभिषेक भारती ने कहा कि आज वायुसेना स्टेशन से एक सूचना प्राप्त हुई कि इंजीनियरों की एक कॉलोनी जो वायुसेना स्टेशन के अंदर स्थित है, वहां एक इंजीनियर की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सूचना पर उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि वायुसेना की बाउंड्री के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया जा रहा है और सभी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एक फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति दीवार पर चढक़र कंटीले तार काटता हुआ दिखाई दे रहा है। जल्द ही उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments