More
    HomeHindi Newsश्रीलंका के स्टार खिलाड़ी ने जड़ दिया वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक

    श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी ने जड़ दिया वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक

    अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीम के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 381 रन बनाए हैं। श्रीलंका की टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज पथुम निषंका ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया है। पथुम निषंका ने 139 गेंद में 20 चौके और 8 छक्कों की बदौलत 210 रनों की पारी खेली।

    निषंका ने जड़ा वनडे क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक

    निसांका ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 139 गेंद में 20 चौके और 8 छक्के की मदद से 210* रन की पारी खेली। वो श्रीलंका के पहले बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया है। अविष्का फर्नांडो ने 88 गेंद में 8 चौको और 3 छक्कों की मदद से 88 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अविष्का और निसंका ने पहले विकेट के लिए 182 (160) रन जोड़े। अफगानिस्तान की तरफ से फरीद अहमद मलिक को 2 और मोहम्मद नबी को एक विकेट मिला।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments