Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsराज्यसभा चुनाव के दिन सपा को लगा झटका.. मनोज पांडे ने मुख्य...

राज्यसभा चुनाव के दिन सपा को लगा झटका.. मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के विधायक और नेता मनोज कुमार पांडे ने समाजवादी पार्टी विधान मंडल दल उ.प्र. विधान सभा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया। राज्यसभा चुनाव के मतदान के दिन मनोज का इस्तीफा सपा के लिए बड़ा झटका है। कई विधायकों के क्रॉस वोटिंग से सपा की मुसीबतें बढ़ जाएंगी और उसका एक सांसद चुना जाना मुश्किल हो जाएगा।
अपना घर नहीं संभल रहा : सिद्धार्थ
राज्यसभा चुनाव पर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा के आठ उम्मीदवार हैं और सभी जीतकर दिल्ली जाने वाले हैं। जिनको डर था वे सुबह से ही गा रहे हैं कि भाजपा ने उनके विधायकों को छीन लिया है। उन लोगों को अपने घर को संभालना नहीं आया। किसी पर आरोप लगाने से पहले ये भी देख लें कि आपके घर के सदस्य क्यों आपसे भागना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को बहाना देने की आदत पड़ चुकी है। 2017 में बहाना दिया, 2019 में दिया और अब 2024 में भी एक और बहाना देंगे।
सपा से होगी क्रॉस वोटिंग : राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओ.पी. राजभर ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि भाजपा के आठों उम्मीदवार जीतेंगे। कल राजा भैया ने भी अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया। सभी सहयोगी दल हमारे साथ हैं। सपा की ओर से क्रॉस वोटिंग होगी और एनडीए को मजबूत करने के लिए लोग वोट देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments