HomeHindi NewsHaryanaकौशल शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा धन.. हरियाणा के राज्यपाल ने दिए...

कौशल शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा धन.. हरियाणा के राज्यपाल ने दिए मेडल

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने 35 विषयों के 675 विद्यार्थियों को 1200 डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए। साथ ही अपने-अपने विषय में उत्कृष्ट रहे 10 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल भी दिए। उद्योग, उद्यमिता और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली आठ विभूतियों को मानद उपाधियों से नवाजा गया। राज्यपाल ने कहा कि कौशल शिक्षा जीवन में सबसे बड़ा धन है। उद्योग की सहायता से ही कौशल शिक्षा का पाठ्यक्रम विकसित किया जा सकता है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने इस क्षेत्र में पूरे देश में अभिनव प्रयोग किया है। इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति बधाई के पात्र हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments