More
    HomeHindi NewsEntertainmentपुष्पा 2 के कारण सिंघम अगेन पोस्टपोन.. अजय देवगन की फिल्मों की...

    पुष्पा 2 के कारण सिंघम अगेन पोस्टपोन.. अजय देवगन की फिल्मों की बदली रिलीज डेट

    बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म शैतान हाल ही में रिलीज हुई और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब अजय देवगन की दो और फिल्मों आने वाली हैं, जो कि सीक्वल हैं। इनमें से एक फिल्म सिंघम अगेन की पुष्पा 2 से क्लैश के कारण रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।

    रेड ने किया था बेहतर प्रदर्शन

    अजय देवगन की फिल्म रेड 2018 में रिलीज हुई थी। राज कुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म में अजय ने आईआरएस ऑफिसर का रोल किया था। फिल्म 40 करोड़ में बनी थी, लेकिन इसने 150 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। अब इसी की सीक्वल रेड 2 आने वाली है।

    दीवाली के आसपास होगी रिलीज

    रेड 2 पहले 15 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। वहीं सिंघम अगेन 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। रोहित शेट्टी की यह फिल्म पुष्पा 2 से भिडऩे वाली थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर दीवाली के आसपास कर दिया गया है। दरअसल मेकर्स पुष्पा 2 से भिडऩा नहीं चाहते थे, इसलिए इसकी रिलीज डेट 15 अगस्त को पुष्पा 2 के लिए छोड़ दिया गया है। वहीं रेड 2 की 10 दिन की शूटिंग बची हुई है। जुलाई में शूटिंग पूरी होने के बाद इसे सही समय पर रिलीज कर दिया जाएगा। अजय देवगन की एक और फिल्म औरों में कहां दमा था भी 5 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय के साथ तब्बू हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments